अब ऐश्वर्या को कॉपी कर रही हैं पूनम पांडे

यहां तक कि मैडम ने वही गहने भी पहने है जो कि ऐश्वर्या राय ने पहने थे। इस बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा कि मैं ऐश्वर्या राय को बहुत पसंद करती हूं और हमेशा से उनके जैसे दिखने की कोशिश करती हूं इसलिए ही मैंने ऐश्वर्या के वही कपड़े और गहने पहने जो उन्होंने जोधा-अकबर में पहने थे।
गौरतलब है कि पूनम पांडे कोई मौका नहीं छोड़ती हैं हेडलाइन बनने का। हाल ही में पूनम इसलिए चर्चित थी क्योंकि उनकी वेबसाइड की पाकिस्तानी हैकर ने हैक कर ली थी जो कि शायद जिहादी था इसलिए पूनम पांडे मुंबई के साइबर ब्रांच में शिकायत करने पहुंची थीं।
फिलहाल मैडम इन दिनों अपने आप को ऐश्वर्या राय से कम नहीं समझ रही हैं। देखते हैं उनका यह नशा कितने दिनों तक कायम रहता है। हो सकता है पूनम के इस इंडियन लुक को देखकर ही उन्हें कोई ढंग की फिल्म का ऑफर मिल जाये।
पूनम पांडे की हसीन अदाएं


Click it and Unblock the Notifications











