Exclusive: 'पूनम की रात' पर भड़का महिला संगठन, बताया फूहड़
पूनम पांडे के इस अश्लील वीडियो को देखकर वाराणसी की महिला जागृति समिति एक बार फिर से आगबबूला हो गयी है। समिति कि वरिष्ठ सदस्य ज्योत्सना सिंह ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि 'पूनम की रात' वीडियो बेहद ही अश्लील है और उसे लेकर पूनम पांडे एक नया नाटक कर रही हैं। पूनम लोकप्रिय होने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रही हैं।
वरना आप ही बताइये कि कोई अपनी निजी पार्टी में इस तरह की अश्लील और उत्तेजक भंगिमाओं के साथ दिख सकता है क्या। पूनम का यह काम बेहद ही फूहड़ हैं।
आपको बता दें कि यही वही जागृति समिति हैं जिसने पूनम पांडे की फिल्म नशा को वाराणसी में रिलीज ना करने की बात कही थी और पूनम पांडे के खिलाफ मोर्चा खोला था।
मालूम हो कि पूनम के मुताबिक उनका पर्सनल वीडियो 'पूनम की रात' के नाम से किसी ने इंटरनेट पर लीक कर दिया है जिसकी वजह से पूनम काफी अपसेट हैं।
उन्होंने दुखी होकर ट्विटर पर लिखा है कि 'मैं अपने पर्सनल एमएमएस के लीक होने के कारण बहुत दुखी हूं....नहीं जानती कैसे मेरा पर्सनल पार्टी वीडियो व्हाट्सअप पर वायरल हो गया है, हर किसी की तरह मेरे भी निजी पल हैं जिसे मैं निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन कोई है जो यह नहीं चाहता।


Click it and Unblock the Notifications












