पूनम को भी लगी शर्लिन, नेहा की हवा
'ओह माई गॉड' की फर्जी सन्यासिनी पूनम झावर को तो आप जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते तो इन तो अब जान जाएंगे क्योंकि पूनम खुद को लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाने के लिए वो सबकुछ कर रही हैं जो कि अभी तक पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और नेहा धूपिया ने किया है। हम बात कर रहे हैं हॉट फोटोशूट की। पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और नेहा धूपिया ने अपने हॉट और सेक्सी फोटोशूट के जरिये खुद को काफी समय तक चर्चा में बनाए रखा था और अब इन्हीं के नक्शेकदम पर चल रही हैं पूनम झावर। पूनम भी खुद को इन्हीं की तरह खबरों की सुर्खियों में देखना चाहती हैं।
पूनम झावर ने हाल ही में वैलेंटाइन डे के लिए एक हॉट फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में पूनम ने लाल रंग की लॉन्जरी में बडे ही सेक्सी और हॉट अदाओं के साथ फोटो खिंचाई हैं। इन तस्वीरों में पूनम कि अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि कोई भी इन्हें देखकर अंदाजा लगा सकता है कि पूनम को पब्लिसिटी की कितनी चाह है। ज्ञात हो कि पूनम झावर से पहले पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और नेहा धूपिया ने भी अपने हॉट फोटोशूट कराकर खुद को खबरों की सुर्खियों में ला दिया था पूनम झावर को भी खुद की पब्लिसिटी के लिए यह तरीका ही सबसे सही और आसान लगा और उन्होंने भी अपना फोटोशूट करा डाला।
जहां तक बात है पूनम के फिल्मी करियर की तो पूनम झावर सबसे पहले मोहरा फिल्म में नज़र आई थीं लेकिन फिल्म में उनकी उपस्थिति नाममात्र थी। फिल्म में वो सुनील शेट्टी के साथ थीं और उनपर शूट किया गया गाना ना कजरे की धार काफी हिट हुआ था। पिछले साल अक्षय कुमार की फिल्म ओह माई गॉड में भी पूनम ने एक सन्यासिनी का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म में उन्हें लोगों ने ज्यादा नोटिस नहीं किया। अब अपनी एक्टिंग से पूनम कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं तो उन्हें लगा कि इस तरह फोटोशूट कराकर ही वो खुद को लोगों की नज़रों में ला सकती हैं। वेल ऑल द बेस्ट पूनम।


Click it and Unblock the Notifications












