आत्महत्या की गुत्थी में फंसे दरबार

By Staff

जीटीवी सारेगामापा संगीत प्रतियोगिता की तीसरे नंबर की विजेता पूनम यादव ने नींद की गोलियां खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है।

डाक्टरों के मुताबिक पूनम यादव की हालत काफी गंभीर है। चिकित्सकों की एक टीम पूनम के इलाज में जुटी है। पूनम यादव की मां शिवरात्रि देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे वह नौकरी कर घर वापस आई थी। सिर में तेज दर्द होने की बात कहते हुए पूनम ने अनजाने में सायं चार बजे कुछ गोलियां खाईं।

उनके मुताबिक पूनम ने उन्हें रक्तचाप व अस्थमा की दवा लेने की जानकारी दी थी। इसके कुछ ही देर बाद पूनम यादव की आंखें बंद होने लगीं। बेटी की हालत देख मां के होश उड़ गए। शिवरात्रि देवी की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुट गये। पूनम के चेहरे पर पानी छिड़ककर होश में लाने का प्रयास किया। तबियत और बिगड़ती देख पड़ोसियों ने पूनम को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात तक पूनम को होश नहीं आया था।

सूत्रों के अनुसार पूनम और सारेगामापा के दौरान उनके मेंटर रहे इस्माईल दरबार के बीच संबंध थे। इस्माईल ने उन्हें प्लेबैक सिंगर बनाने का वादा किया था और इसी वादे के पीछे उसका शोषण किया।

पूनम के दोस्तों के अनुसार पूनम मुंबई शिफ्ट होनेवाली थी। पिछले दिनों पूनम ने अबॉर्शन करवाया था और वह गहरे मानसिक संत्रास से भी जूझ रही थी। आत्महत्या की कोशिश को भी इसी अबॉर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस्माईल दरबार और पूनम को कई सारी जगह साथ देखा गया है।

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके चावला, डा. अमन वर्मा समेत तीन सदस्यीय चिकित्सकों का दल प्राइवेट वार्ड में भर्ती पूनम का इलाज कर रहा है। डा. चावला के मुताबिक पूनम के लक्षणों से स्पष्ट है कि इसने नींद की कई गोलियां खाई है। 'प्वायजनिंग' को आधार मानकर इलाज किया जा रहा है। उल्टी कराने की कोशिश की जा रही है ताकि दवा बाहर निकल सके। 'पल्स रेट' व 'ब्लड प्रेशर' पर नजर रखी जा रही है। डा. चावला के मुताबिक पूनम की हालत गंभीर है। छह से आठ घंटे बाद स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट कहा जा सकेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X