Shocking Video- स्टेज पर रैंप वॉक करते हुए गिर पड़ीं पूनम

पूनम ढिल्लोंन बॉलीवुड की एक बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा हैं। अपने काम से उन्होंने हमेशा ही काफी तारीफें पाई हैं। हाल ही में मुंबई में कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए एक फैशन शो का आयोजन किया गया था और इस दौरान बॉलीवुड के जाने माने सेलिब्रिटीज रैंप पर वॉक करते नज़र आए। इन सेलिब्रिटीज में नीतू चंद्रा, गौहर खान, विवेक ऑबरॉय, भाग्यश्री आदि शामिल थे।
पूनम ढिल्लोन ने गुलाबी रंग की साड़ी में जब रैंप पर वॉक करना शुरु किया तो अचानक ही चलते हुए पूनम का पैर साड़ी में फंस गया और वो खुद को संभाल नहीं सकीं। पूनम पूरी तरह से गिर पड़ीं। पूनम के पीछे रैंप पर चल रहे सेलिब्रिटीज भी हैरान रह गये इस हादसे से। लेकिन पूनम ने अपना आपा नहीं खोया और तुरंत ही उठकर खड़ी हो गयीं। पूनम ने खड़े होकर सभी दर्शकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और दर्शकों ने भी पूनम की हौसला अफजायी की।
Note-पूनम ढिल्लोन के इस गिरने के वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं। हालांकि ये एक हादसा था और इसपर किसी तरह का मजाक उड़ाना किसी को भी शोभा नहीं देता है। इस वीडियो को सिर्फ एक बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा के साथ हुए हादसे के तौर पर देखें और इसका मजाक उड़ाकर हंसे ना।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/jUOhWZTPTHo?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications