अब देखिये 3डी में जिस्म 3
पूजा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "मेरी स्क्रिप्ट बहुत पहले से ही तैयार है। मैं जिस्म 3 को 3डी में बनाउंगी। इस तरह की फिल्म को 3डी में बनाना बहुत मनोरंजक होगा।"
पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में व्यस्क फिल्म स्टार सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। सन्नी के साथ रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह भी नज़र आएंगे। फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने से पूजा भट्ट काफी नाराज थीं इसलिए उन्होने फिल्म का प्रोमो इंटरनेट पर रिलीज किया। साथ ही फिल्म के गाने भी। फिल्म के प्रोमो और गानों ने ट्वीटर से लेकर यू ट्यूब पर बवाल मचा दिया और अब सबको बेसब्री से इंतजार है फिल्म के बड़े परदे पर रीलीज होने का।
जिस्म फिल्म की सीरीज बॉलीवुड की हॉट बाला बिपाशा बासु से शुरु हुई थी और अब इसके सीक्वल में सन्नी लियोन जैसी अदाकारा को कास्ट किया गया है लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अब इसके सीक्वल यानी जिस्म 3 में भट्ट कैंप किसको कास्ट करेगा। कहां से आएगा जिस्म 3 के लिए सनसनीखेज चेहरा?


Click it and Unblock the Notifications
