आरोप: 'फराह की दावत' का आइडिया कलर्स ने किया चोरी!
क्या आपको पूजा मिश्रा याद हैं..बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट? जी हां, वही पूजा मिश्रा ने कलर्स चैनल पर आरोप लगाया है कि चैनल ने उनका आइडिया चुरा लिया है। पूजा का कहना है कि 'फराह की दावत' उनका आइडिया था, जो वह पूजा मिश्रा प्रोडक्शंस के साथ शुरू करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि, फराह खान को होस्ट बनाने का भी ख्याल उन्हीं का था, जिसे कलर्स ने चोरी कर लिया।

पूजा मिश्रा ने कलर्स चैनल को चोरी के आरोप कानूनी नोटिस भेजी है। नोटिस में पूजा मिश्रा के बिग बॉस घटना को भी जोड़ा गया है। जिसके अनुसार, बिग बॉस में पूजा को इतना नकारात्मक और उनकी छवि इतनी गंदी दिखाई गई थी कि उसके बाद उन्हें कोई काम नहीं दे रहा। बिग बॉस ने जो दिखाया है, पूजा को उसी तरह के रोल ऑफर किए जा रहे हैं। लिहाजा, वे हेल्थ, प्रोफेशनलऔर फाइनेंनशियल तौर पर बुरे दौर से गुजर रही हैं। नोटिस के अनुसार, बिग बॉस ने पूजा मिश्रा का करियर खत्म कर दिया।
पढ़ें- शाहरूख- सलमान एक साथ मिलकर बनाएंगे खाना
वहीं, नोटिस में पूजा की कूकरी शो पर बताया गया है कि कलर्स चैनल ने सारी हदें पार कर दीं, क्योंकि उन्होंने पूजा मिश्रा प्रोडक्शन के अंर्तगत शुरू होने वाले शो फराह की दावत का आइडिया चोरी कर लिया। नोटिस में बताया गया है कि यह शो पूजा द्वारा लिखा भी जा चुका था।
इतना ही नहीं बल्कि वीडियोकॉन ने भी स्पॉसरशिप को लेकर पूजा मिश्रा प्रोडक्शन से बात कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर कलर्स चैनल ने शो को अपना बताकर ऑनएयर कर दिया। बहरहाल, अब इस आरोप में कितनी सच्चाई है, यह तो कलर्स चैनल और पूजा मिश्रा ही जानें..लेकिन शो को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











