सलमान पर रेप का आरोप लगा कर फंसी एक्ट्रेस, हो गईं बुरी तरह ट्रोल, लोगों ने बताया पागल
इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट जबरदस्त चल रहा है, वहीं इसी के तहत कई एक्ट्रेसेस अपने साथ हुई घटनाओं पर चौंकाने वाली खुलासे कर रही हैं। वहीं इस मूवमेंट के चलते कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं इसी बीच एक एक्ट्रेस ने सलमान खान का नाम भी लिया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि पूजा मिश्रा हैं। पूजा ने सलमान और उनके दोनों भाई पर सनसनीखेज तरीके से रेप का आरोप लगाया है। वहीं इसके बाद खुद पूजा की ही मुसीबतें बढ़ गईं।
[Housefull 4: नाना पाटेकर के Out होने के बाद दो सुपरस्टार की एंट्री, किस नाम पर लेगी मुहर]
जी हां! सलमान खान पर आरोप लगाने के बाद पूजा मिश्रा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह लताड़ लगाई जा रही है। कुछ लोगों ने तो पूजा को पागल करार दे दिया है तो किसी ने उन्हें दिमाग का इलाज करने की सलाह दे डाली है। वहीं कईयों ने सोशल मीडिया पर ये भी साफ कर दिया है कि पूजा मिश्रा उन्हें झूठी और धोखेबाज मालूम होती हैं। बता दें कि पूजा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर भी काला जादू का उपयोग कर उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया था।

बहरहाल, पूजा के अलावा अब तक कई और एक्ट्रेसेस भी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज पर चौंकाने वाले आरोप लगा चुकी हैं। आगे जानें अब तक किन-किन स्टार्स पर अब तक मीटू मूवमेंट के तहत लग चुके हैं सनसनीखेज आरोप-


Click it and Unblock the Notifications











