महेश भट्ट की विवादस्पद फिल्म का रिमेक बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट

यह फिल्म अपने समय से कुछ आगे की थी। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं देखना और शायद दोबारा बनाना पसंद करूंगी। यह फिल्म दो पुरूषों और एक यौनकर्मी की कहानी है। इस फिल्म में कुछ आपत्तिजनक सामग्री के कारण इस पर प्रतिबंध लगाया गया था।
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गुलशन अरोड़ा, कबीर बेदी, मुकेश भट्ट और प्रेमा नारायण ने काम किया था। अपनी आने वाली फिल्म जिस्म 2 को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर पूजा काफी खुश हैं।
वे कहती हैं कि जब मैं इस फिल्म को बना रही थी तो इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझसे पूछा था कि तुम कैसी फिल्म बना रही हो? फिल्म के पोस्टर में लड़की का चेहरा भी तुमने नहीं दिखाया है।
आखिर कौन इस फिल्म को देखेगा? लेकिन मैं अपनी फिल्म के ट्रेलर और गानों को मिल रही प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हूं। लोगों को ये पसंद आए हैं। जिस्म 2 2003 में आई फिल्म जिस्म का सीक्वल है, जिसमें जॉन एब्राहम और बिपाशा बसु ने काम किया था। जिस्म 2 में इंडो-कनाडियन पॉर्न स्टार सन्नी लियोन,अरुणोदय सिंह और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications