..................... पूजा हेगड़े ने कोरोना वायरस को दी मात! Pooja Hegde test negative for Corona Virus and post viral! - Hindi Filmibeat

पूजा हेगड़े ने कोरोना वायरस को दी मात, बोलीं 'मूर्ख कोविड के बट पे लात मारकर भगाया'

कोरोना वायरस का दूसरा स्ट्रेन काफी ज्यादा खतरनाक है और लगातार पूरे देश से एक के बाद कई केस सामने आ रहे हैं। लोग परेशान हैं और काफी तेजी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में कुछ सितारे भी है जो कि इसकी चपेट में आए हैं। हालांकि इस समय अभिनेत्री पूजा हेगड़े को लेकर एक खबर सामने आई है जो कि उनके फैंस के लिए है। दरअसल पूजा हेगड़े ने कोरोना वायरस को मात दे दी है और इस खबर के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

कुछ समय पहले खबर आई थी कि पूजा हेगड़े इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं जिसके बाद वो क्वारंटीन थीँ। जैसे ही पूजा हेगड़े की रिपोर्ट निगेटिव आई उनका एक पोस्ट काफी चर्चा में चल रहा है।

pooja hegde, पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े लिखती हैं कि.. 'सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं पूरी तरह से ठीक हो चुकी हूं और मूर्ख कोरोना के बट को लात मार दी है। मेरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

आगे बोलीं पूजा

आगे बोलीं पूजा

हमेशा के लिए आभारी रहूंगी, आप सभी सुरक्षित रहें।' पूजा हेगड़े का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं।

हाउसफुल 4

हाउसफुल 4

बता दें कि पूजा हेगड़े उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि साउथ के साथ साथ बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा फेमस हैं और हाल ही में हाउसफुल 4 का हिस्सा बनीं थीँ।

सलमान खान के साथ

सलमान खान के साथ

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो काफी ज्यादा बिजी हैं और आने वाले समय में मेगास्टार सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैँ।

कभी ईद कभी दिवाली

कभी ईद कभी दिवाली

खबर आई थी कि वो फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगी लेकिन अब इस फिल्म का टाइटल बदलने वाला है।

आधिकारिक ऐलान हुआ था

आधिकारिक ऐलान हुआ था

कुछ समय पहले फिल्म का आधिकारिक ऐलान हुआ था जिसके बाद फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

राधे- श्याम

राधे- श्याम

इसके अलावा अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म राधे- श्याम में भी वो नजर आने वाली हैं और इसका पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X