"मेरी और ऋतिक की किस, बॉलीवुड के बेस्ट LipLock में गिनी जाएगी" - पूजा हेगड़े
ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े स्टारर मोहनजोदड़ो 12 अगस्त को रिलीज़ होने के लिए तैयार है लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा ज़्यादा नहीं है। इसलिए धीरे धीरे, फिल्म को फ्रंट पर लाने का काम शुरू हो चुका है। वैसे भी फिल्म अक्षय कुमार की मोहनजोदड़ो से टक्कर ले रही है।
अब पूजा हेगड़े ने मोहनजोदड़ो के लव मेकिंग सीन पर बात की है। उनका मानना है कि उनका और ऋतिक रोशन का ये बेहतरीन सीन और किस बॉलीवुड के बेस्ट सीन्स में शुमार होगा। देखिए बॉलीवुड के बेस्ट लिपलॉक -

गौरतलब है कि मोहनजोदड़ो में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े का एक ज़बर्दस्त लव मेकिंग सीन है, गुफाओं में, जो कि अंग्रेज़ी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स से काफी ज़्यादा मिलता जुलता है। फिल्म में ऋतिक और पूजा बेहद ही इंटिमेट सीन है।
[मोहनजोदड़ो का #NewPromo...बार बार गलती नहीं, बेवकूफी की जाती है!]
अब चूंकि कहानी उस समय की है जब सभ्यताएं बन रही थीं ऐसे में ये सीन हुआ है गुफा में शूट। और वो भी पूरे ढाई मिनट का। हालांकि पूजा हेगड़े अपनी फिल्म के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
भले ही उनके लुक से लेकर डांस तक हर चीज़ का लोगों ने मज़ाक बनाया है। वहीं मोहनजोदड़ो को लेकर भी लोगों में पॉज़िटिव रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











