..................... Pooja Hegde signs Akshay Kumar's Housefull 4 finally - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, एक और एक्ट्रेस FINAL.. 2019 दिवाली धमाका!

आखिरकार सभी अफवाहों को गलत साबित करते हुए पूजा हेगड़े बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 का हिस्सा बन ही गईं। हाउसफुल फिल्मों की कास्टिंग को लेकर हमेशा ही फैंस के बीच काफी दिलचस्पी रहती है। यही कारण है कि हाउसफुल 4 से अब तक कितने ही सितारों का नाम जुड़ चुका है। खैर, फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन और पूजा हेगड़े फाइनल हो चुके हैं।

एक 300 करोड़ी फिल्म, और धमाकेदार REMAKE में ये सुपरस्टार फाइनल!

ऋतिक रोशन के साथ मोहनजोदड़ो से बाद.. यह पूजा हेगड़े की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। कोई शक नहीं कि यह उनके लिए काफी बड़ा मौका होगा। जहां मोहनजोदड़ो इतिहास में लिपटी रोमांटिक फिल्म थी.. वहीं हाउसफुल 4 एक फुल कॉमेडी फिल्म होगी। लिहाजा, पूजा हेगड़े के लिए यह फिल्म काफी अहम साबित हो सकती है।

Pooja Hegde

साजिद खान के निर्देशन में बन रही हाउसफुल 4 अगले साल यानि की 2019 दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें, यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल होने वाली है। फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है। जबकि फिल्म के वीएफएक्स के लिए हॉलीवुड टीम बुलाई गई है। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे मंहगी फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X