प्रभास और रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी पूजा हेगड़े- 4 बड़ी फिल्मों को लेकर शेयर किया उत्साह

By Filmibeat Desk

नई शुरुआत के साथ 2021 में प्रवेश करते हुए, पूजा हेगड़े नए साल की शुरुआत के लिए रोमांचित है। 3 जनवरी से राधेश्याम के सेट पर वापसी करते हुए, अभिनेत्री जल्द प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म की शूटिंग करेगी, जिसके तुरंत बाद वह रणवीर सिंह के साथ सर्कस का रुख करेंगी। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सर्कस में रणवीर और पूजा की जोड़ी दिखेगी।

पूजा हेगड़े ने काफी व्यस्त शेड्यूल के साथ नए साल की शुरुआत की है। वह कहती हैं,"मैं सेट पर काम करते हुए नए साल में एंट्री करते हुए खुश हूं। मैंने 3 जनवरी से राधेश्याम के लिए अगला शूट शेड्यूल शुरू कर दिया है जिसके बाद सर्कस की शूटिंग का रुख करूंगी। इसलिए, दोनों के बीच बिना किसी ब्रेक के, बैक टू बैक शूट लाइन-अप है।"

Pooja Hegde

उन्होंने आगे कहा, "मैं 2021 के नए अध्याय के लिए इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कह सकती थी, क्योंकि मैं वह काम कर रही हूं जो मुझे पसंद है। आशा है कि हर साल मेरे लिए इसी तरह बहुत कुछ ले कर आये और निश्चित रूप से यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि 2021 में क्या-क्या होता है।"

यह नया साल अभिनेत्री के लिए काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है, जिसमें 4 बड़ी फिल्में हैं, जिनमें 2 बॉलीवुड फिल्मों से लेकर पैन-इंडिया फिल्म के साथ-साथ एक तेलुगु फिल्म तक शामिल है। अभिनेत्री बैक टू बैक विभिन्न परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है।

2021 को अपना वर्ष बनाने के लिए तैयार, पूजा जल्द रोहित शेट्टी की फ़िल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ, सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दीवाली में, प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म राधेश्याम और साथ ही अखिल अक्किनेनी के साथ मोस्ट एलिजिबल बैचलर में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X