शाहरुख खान और ऋतिक रोशन पर क्या सोचती हैं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े? किया खुलासा
हाउसफुल 4 फेम एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने हाल ही में ट्विटर पर अपने फैंस के साथ बातचीत की, जहां फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किये और एक्ट्रेस ने भी दिल से और बेबाकी से सबका जवाब दिया। इस सवाल जवाब के दौरान पूजा हेगड़े ने अपने फेवरिट सिंगर से लेकर अपने प्रोफेशन तक पर बातें की। साथ ही शाहरुख खान, ऋतिक रोशन के बारे में पूछे जाने पर जबरदस्त जवाब दिया।
एक फैन ने पूजा हेगड़े से पूछा कि शाहरुख खान के बारे में आपके क्या विचार हैं? इस पर पूजा ने कहा कि बेशक वो रोमांस के बादशाह हैं और वहां कोई उनसे टक्कर नहीं ले सकता।

वहीं, ऋतिक रोशन के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं हमेशा इनकी दिवानी हूं और बेहद खूबसूरत इंसान हैं। ऐसे लोग बहुत कम ही होते हैं। (Forever drooling over this man Drooling face beautiful inside AND out! So rare. )


Click it and Unblock the Notifications