Diwali 2023 पर पूजा हेगड़े ने सेट कर दिया ट्रेंड, शानदार और खूबसूरत लुक ने हिलाया इंटरनेट!

दिवाली 2023 की धूम है और इस वक्त कई अदाकाराओं के लुक्स सामने आ रहे हैं। पूजा हेगड़े जो कि इस वक्त बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन उनको मुख्य पहचान साउथ में मिली हैं। हालांकि अब वो लगातार बॉलीवुड की फिल्मों पर ध्यान दे रहीं हैं।
फिल्मो के साथ साथ वो अपनी दिलकश तस्वीरों को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त भी उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जो कि उन्होने साझा की हैं। गौरतलब है कि पूजा हेगड़े ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है, ''दिवाली के जादू की एक और रात के लिए तैयार।''
इसके बाद कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कौन कौन इसको प्यार करना चाहता है?'' एक ने लिखा, ''पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप सबसे खूबसूरत और भव्य हैं।''
एक का कहना था, ''चलो ये भी सही है दिवाली पर ज्ञान नहीं दे रही हो तुम बहुत अच्छा।'' एक ने लिखा, ''बहुत हॉट और आकर्षक और सुंदर और भव्य लग रही है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन पूजा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
पूजा हेगड़े साउथ से आई हैं और उन्होने यहां पर कई सुपरस्टार्स के साथ फिल्में की हैं। वो पहले हाउसफुल सीरीज में अक्षय कुमार के साथ भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि वो आने वाले समय में किस तरह की फिल्मों के साथ नजर आती ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
वर्कफ्रंट पर पूजा हेगड़े इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं, और ईद पर किसी का भाई किसी की जान से वो पहले ही धमाका कर चुकी हैं। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों आगे भी साथ आते रहेंगे। फिलहाल आप देखिए उनका ये दिवाली लुक..


Click it and Unblock the Notifications











