Pooja Hegde का शानदार Diwali Look, दिलकश तस्वीरों के साथ ऐसे दीं शुभकामनाएं!

pooja hegde

दिवाली 2022 के दौरान लगभग सभी सितारे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए मुबारकबाद दे रहे हैं। इस वक्त अभिनेत्री पूजा हेगड़े का एक पोस्ट सामने आया है और उन्होने शानदार तस्वीरों के साथ दिवाली की बधाई दी है। बता दें कि पूजा हेगड़े इन तस्वीरों में कमाल लग रहीं हैं उनका दिवाली लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। पूजा हेगड़ ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''दीपावली की शुभकामनाएं आशा है कि आप जहां भी हों प्यार, रोशनी और हंसी आपका पीछा करे।''

एक फैन ने लिखा, ''आपको भी दिवाली की शुभकामनाएं।'' पूजा हेगड़े के लुक की अगर बात करें तो उन्होने हरे रंग का लंहगा पहना हुआ जो उनको और भी प्यारा बना रहा है।

पूजा हेगड़े इस वक्त बॉलीवुड में भी नजर आने के लिए काम कर रहीं है और फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से धमाका कर रहीं हैं। दरअसल अभी तक वो ज्यादातर साउथ की फिल्मों में नजर आती रहीं हैं लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 में उनको पहली बार देखा गया था।

अब वो सलमान खान की हीरोइन बनने जा रहीं हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग जारी है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं। उन्होने अपना जन्मदिन भी सेट पर ही मनाया था।

अक्सर देखा जाता है कि इंस्टाग्राम पर उनकी शानदार तस्वीरें सामने आती रहतीं हैं। कई बार पूजा हेगड़े अपने बोल्ड लुक से भी लोगों को दीवाना बनाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X