दीवानगी- पूजा हेगड़े से मिलने के लिए 5 दिन फुटपाथ पर सोया फैन- मिलते ही भावुक हुई अभिनेत्री
हमारे देश में क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड के कलाकारों को जितना प्यार मिलता है उतना शायद ही किसी को मिलता होगा। फैंस के बीच कलाकारों की ऐसी दीवानगी देखते ही बनती है। लेकिन कभी कभी ऐसे किस्से भी सामने आ जाते हैं जो कि दीवानगी की हदें पार करती नजर आती है। ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में अभिनेत्री पूजा हेगड़े को लेकर हुआ है। पूजा हेगड़े का एक फैन जिसका नाम भास्कर राव है.. उसने अभिनेत्री से मिलने की आस में 5 दिन तक फुटपाथ में सोकर गुजारे।
इसके बाद पूजा हेगड़े की मुलाकात उनके फैन से हुई। इस बात का खुलासा खुद पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर किया है और एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक नोट भी लिखा है। पूजा हेगड़े लिखती हैं... 'भास्कर राव मेरे लिए मुंबई में आने और मेरे लिए 5 दिन तक रुकने के लिए आपका धन्यवाद।

मैं काफी ज्यादा खुश खुश हूं, लेकिन दुखी भी हूं क्योंकि मेरे फैन के मुझसे मिलने के लिए इतनी परेशानियां का सामना करना पड़ा। यही एक कारण है कि मैं आपको मैं कभी भी सड़क पर सोता हुआ नहीं देखना चाहती।
आप सभी मेरी हिम्मत हैं और आप सभी का मुझ पर प्यार जताने के लिए बेहद शुक्रिया।' ये वीडियो काफी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आपको दिखाते हैं पूजा हेगड़े की कुछ खूबसूरत तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications