Pooja Hegde- सलमान खान को सच में डेट कर रही हैं पूजा? खुद एक्ट्रेस ने खोल डाला सबसे बड़ा राज!

सुपरस्टार सलमान खान और पूजा हेगड़े इस वक्त काफी चर्चा में है और कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि इसके बारे में फैंस लगातार बात कर रहे थे लेकिन इन दोनों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया था।
लेकिन अब इस बारे में पूजा हेगड़े ने चुप्पी तोड़ दी है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ अफेयर की इस बात को पूरी तरह से इंकार कर दिया है और इसका खंडन किया है।
पूजा हेगड़े का कहना था कि वो सिर्फ अभी अपने काम पर फोकस कर रही हैं। जी हां, पूजा हेगड़े बोलीं, "मैं इससे क्या कहूं? मैं अपने बारे में चीजें पढ़ती रहता हूं। मैं अविवाहित हूं। मुझे अकेले रहना पसंद है। मैं वास्तव में अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं एक शहर से दूसरे शहर जाने की उम्मीद कर रही हूं, अभी यही मेरा लक्ष्य है। मैं अब बैठकर इन अफवाहों पर ध्यान भी नहीं दे सकती, अब मैं क्या करूं?"
तो इस बात से इतना तय है कि दोनों की तरफ से अफेयर जैसा कुछ नहीं है और ये सिर्फ एक अफवाह है। हालांकि सलमान खान ने इसको लेकर अभी तक किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि सलमान खान का नाम इसके पहले भी कई सितारों के साथ जुड़ता रहा है लेकिन बाद में वो अलग ही कहानी बन जाती है। फिलहाल दोनों सितारे इस वक्त अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और ये फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसको लोगों का काफी अच्छा रिसपॉंस मिला है। इसके अलावा बात करें गानों की तो सलमान खान के सभी गाने दमदार हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications
