'कभी ईद कभी दिवाली' में काम करने को लेकर एक्साइडिट हैं पूजा हेगड़े- सलमान खान से कही दिल की बात !
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है। पूजा हेगड़े लीड रोल में इस फिल्म में नजर आएंगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान के साथ काम करने के अवसर पर 'हाउसफुल 4' एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने धन्यवाद जताया और अपने दिल की बात कही। बता दें पहली बार सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े को काम करने का मौका मिला है।
सोशल मीडिया पर पूजा हेगड़ ने सलमान खान और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने ये भी लिखा कि वह सलमान खान के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइडिट हैं। वह लिखती हैं, मैं इस फिल्म में काम करने के लिए मरी जा रही हैं। मुझसे बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है।

आज ही पूजा हेगड़े को लेकर फिल्म निर्माता ने ऑफिशियल ऐलान किया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सलमान खान के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। लेकिन ये बाजी पूजा हेगड़े ने मार ली जिसके लिए वह काफी डिजर्व भी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications