पूजा हेगड़े ने शुरु किया अपना फाउंडेशन 'ऑल अबाउट लव'- समाज के लिए कर रही हैं काम

By Filmibeat Desk

हालिया महामारी के बीच, अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने फाउंडेशन 'ऑल अबाउट लव' के माध्यम से समाज तक पहुंचने और मदद करने का काम किया है। अपने फाउंडेशन के बारे में बात करते हुए, पूजा ने कहा, "ऑल अबाउट लव समाज के लिए कुछ करने का एक छोटा सा तरीका है। मैं लोगों की बहुत आभारी हूं कि आज मैं उस जगह पर पहुंच पाई हूं, जहां मैं आज किसी के जीवन में बदलाव ला सकती हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह एक ऐसा उपहार है जिसे मैं हल्के में नहीं लेती। मैं समाज को किसी भी तरह से वापस देने की संस्कृति को विकसित करने की उम्मीद करती हूं, चाहे वह बड़ा हो या छोटा। मैंने हमेशा माना है कि सबसे शक्तिशाली भावना प्यार है और प्यार से की गई कोई भी सेवा उस दुनिया को बदलने में बहुत मददगार होगी, जिसमें हम रहते हैं।"

Pooja Hegde

अपने फाउंडेशन की घोषणा करने से पहले ही पूजा ने अपने फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंदों की मदद करने का काम शुरू कर दिया था। वह चैरिटी में शामिल रही हैं जहां उन्होंने चाइल्ड कैंसर पेशेंटस के मेडिकल बिलों का भुगतान करने में मदद की, एक ऐसे परिवार का समर्थन किया, जिसका कमाने वाला एकमात्र शख्स कोमा में था।

उनके फाउंडेशन ने आर्टिफिशियल लिम्बस वाले बच्चों के लिए मैंगलोर के एक बच्चों के अस्पताल को भी पैसा दान किया था। इस कठिन समय में, उन्होंने 100 डेली वेज वर्कर्स और उनके परिवारों के लिए एक महीने का राशन भी उपलब्ध कराया।

वर्क फ्रंट पर उनके पास रणवीर सिंह के साथ सर्कस, सलमान खान के साथ उनकी अगली, प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म राधे श्याम, चिरंजीवी और राम चरण के साथ आचार्य , थलपति विजय के साथ बीट और मोस्ट एलिजिबल बैचलर जैसी फिल्मों के साथ एक प्रमुख देशव्यापी लाइनअप है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X