पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं बिकीनी में तस्वीरें, Transparent टॉप में फैन्स के होश उड़ाए

पूजा हेगड़े, आजकल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी तेज़ी से अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा रही हैं। अब पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पीले रंग की बिकीनी पहने, पूजा हेगड़े, एक खूबसूरत लोकेशन पर हैं। साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया है - Time to escape. यानि कि दुनिया से दूर होने का समय है।

पूजा हेगड़े जल्दी ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करने वाली हैं। उन्होंने कुछ महीनों पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।

pooja-hegde-paints-the-internet-yellow-with-her-sunshine-bikini-s-peek-a-boo-transparent-top

कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग के पहले दिन, पूजा हेगड़े ने सेट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी जहां वो सलमान खान का मशहूर ब्रेसलेट पहने नज़र आ रही थीं।

बेहद खास है पूजा हेगड़े का साल

बेहद खास है पूजा हेगड़े का साल

ये साल पूजा हेगड़े के लिए काफी खास हैं। तीन भाषाओं में उनकी तीन फिल्में दर्शक पहले ही देख रहे हैं। पूजा हेगड़े हिंदी और तेलुगू में राधेश्याम में दिखाई दीं। इस फिल्म में वो प्रभास के अपोज़िट दिखाई दे रही हैं। वहीं तमिल स्टार विजय के साथ वो बीस्ट में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, चिरंजीवी की आचार्य से भी पूजा हेगड़े दर्शकों का दिल जीत रही हैं। ये तीनों ही फिल्में अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही हैं।

सर्कस का इंतज़ार

सर्कस का इंतज़ार

इस साल पूजा हेगड़े, साल का सबसे बड़ा धमाका करेंगी क्रिसमस पर। पूजा हेगड़े रोहित शेट्टी स्टारर सर्कस में रणवीर सिंह के अपोज़िट दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया है। ये फिल्म मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक है जो शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। ये फिल्म क्रिसमस पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है।

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म डेब्यू

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म डेब्यू

पूजा हेगड़े ने 2016 में अपना डेब्यू किया था आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदड़ो के साथ। पूजा हेगड़े के लिए ये ड्रीम डेब्यू था क्योंकि अपनी पहली ही हिंदी फिल्म में वो ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस और दर्शक दोनों ने नकार दी। जिसके बाद पूजा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।

अक्षय कुमार के साथ काम

अक्षय कुमार के साथ काम

इस बीच पूजा हेगड़े तमिल और तेलुगू फिल्मों से नाता नहीं तोड़ा और उन्होंने वापसी की अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के साथ। इस फिल्म में पूजा हेगड़े के काम को सराहा गया। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कमाल दिखाया।

दर्शकों ने प्रभास के साथ नकारा

दर्शकों ने प्रभास के साथ नकारा

इस साल, हिंदी दर्शकों ने पूजा हेगड़े को प्रभास स्टारर राधे श्याम में एक बार फिर नकार दिया है। लेकिन फिर भी पूजा हेगड़े अपनी अगली दो हिंदी फिल्मों के साथ तैयार हैं। उम्मीद है कि कभी ईद कभी दिवाली और सर्कस के साथ वो हिंदी दर्शकों का भी दिल जीत लेंगी।

सलमान के साथ शूट

सलमान के साथ शूट

सर्कस के बाद पूजा हेगड़े, सलमान खान की कॉमेडी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में दिखाई देंगी जिसका नाम अब भाईजान हो चुका है। फिल्म में पूजा हेगड़े, सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। लेकिन चूंकि ये फिल्म मल्टीस्टारर है, इस फिल्म में पूजा हेगड़े कितना स्क्रीन टाईम जीत पाती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

सलमान खान के साथ टूर

सलमान खान के साथ टूर

सलमान खान के साथ फिल्म में आने से पहले, पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ अपनी केमिस्ट्री की झलक स्टेज पर दिखा चुकी हैं। पूजा हेगड़े, इस साल, सलमान खान के दबंग टूर का हिस्सा थीं और इस टूर के दौरान, वो स्टेज पर सलमान खान के साथ थिरकती नज़र आईं। पूजा ने इस शो में जैकलीन फर्नांडीज़ को रिप्लेस किया था जिन्हें इस समय भारत से बाहर जाने की इजाज़त नहीं है और इसी वजह से वो इस शो का हिस्सा नहीं बन पाईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X