..................... पूजा हेगड़े ने बताया रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव | Pooja Hegde on shooting for Cirkus with Rohit Shetty and Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

पूजा हेगड़े ने शेयर किया रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नाडीज़ और पूजा हेगड़े की जोड़ी दिखने वाली है। इस कॉमेडी फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

हाल ही में एक प्रमुख अखबार के साथ बात करते हुए पूजा हेगड़े ने पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर के साथ शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बात की। अभिने्त्री ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं किसी फिल्म के सेट पर इतनी हंसी हूं। ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं एक पार्टी में हूं और काम बस साइड में हो रहा था। यही उस इक्वेशन की सुंदरता है जिसे हम सभी साझा करते हैं। सेट की एनर्जी और वाइब बहुत अच्छी थी।"

Cirkus

जब पिछले साल लॉकडाउन में ढील दी गई थी, पूजा ने सर्कस में अपने हिस्से की शूटिंग के लिए मुंबई का रुख किया और साथ ही वह राधे श्याम व मोस्ट एलिजिबल बैचलर का शूटिंग शेड्यूल भी मैनेज कर रही थीं।

इस साल आचार्य और थलपति 65 भी सूची में शामिल हो गईं है, जिसके कारण उनका शेड्यूल और भी कठिन था, जबकि उन्होंने ऊटी में सर्कस के लिए कुछ दिन शूटिंग की थी। उन्होंने अभी तक सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है।

पूजा न केवल बॉलीवुड में बल्कि तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी प्रमुख नामों में से एक है। वह कई बड़ी फिल्मों में लगातार नज़र आने वाली हैं, जिनमें रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म सर्कस, सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दीवाली, प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म राधे श्याम, राम चरन के साथ आचार्य, अखिल अक्किनेनी के साथ मोस्ट एलिजिबल बैचलर और तमिल सुपरस्टार थलपति विजय के साथ थैलापैथी 65 शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X