Pooja Hegde का रास्ता रोक शख्स ने की हाथ पकड़ने की कोशिश, फिर सलमान खान को लेकर कही ये बात!

कई बार देखा जाता है कि सितारों के साथ अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना तक उन्होने नहीं की होती है। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो अभिनेत्री पूजा हेगड़े का वायरल हो रहा है जिसमें वो एक छोटे फैन के कारण चौंक गईं। दरअसल देर रात पूजा हेगड़े एक रेस्टोरेंट पर पहुंची थीं और इस दौरान वो काफी हॉट लग रहीं थीं।
पूजा जैसे ही रेस्टोरेंट के अंदर जाने वाली थीं अचानक एक बच्चे ने आकर उनका रास्ता रोक दिया जिससे वो पहले डर गईं लेकिन बाद में बच्चे की बात सुनकर उसको थैंक यू कहा और आगे निकल गईं। दरअसल ये बच्चा पूजा हेगड़े का फैन था और उसने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान देखी थी।
इस बच्चे ने पूजा से कहा, 'आपका फिल्म बहुत सुंदर है, सलमान खान के साथ। बहुत अच्छा है।' इसके बाद पूजा हेगड़े उसको थैंक यू कहती हैं। बता दें कि ये बच्चा पहले पूजा हेगड़े का हाथ पकड़ने लगता है लेकिन अभिनेत्री उसके साइड होकर निकल जाती हैं।
इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''ये भिखारी उनके हाथ क्यों पकड़ रहे हैं... लोगों को यह टिप्पणी करते हुए देखना बहुत बुरा लगता है कि पूजा उस बच्चे से हाथ नहीं मिलाना चाहती थी। ईमानदारी से, क्या कोई कमांडर ऐसा करेगा?''
एक का कहनी है, ''बच्चे से हाथ मिला पगली बेचारा तारीफ कर रहा था।'' एक ने लिखा, ''बच्चे से हाथ भी नहीं मिलाया, कितनी गलत बात है, पता नहीं क्या समझते हैं अपने आप को।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और पूजा हेगड़े की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। ऐसा कहा जाता है कि पूजा हेगड़े काफी स्वीट हैं और उनके स्वभाव लोगों को पसंद है। पूजाअक्सर शानदार फिल्में करती हैं और बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं।


Click it and Unblock the Notifications











