..................... 'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी पूजा हेगड़े Pooja hegde joins Salman khan's Kabhi Eid Kabhi Diwali - Hindi Filmibeat

'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी पूजा हेगड़े- हो गया सबसे बड़ा ऐलान

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का ऐलान किया था और तब से ही ये फिल्म काफी चर्चा में चल रही हैँ। काफी समय से इस बात को लेकर लोग फैंस सवाल कर रहे थे कि आखिर इस फिल्म में सलमान खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। लेकिन अब खुद फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसका खुलासा करते हुए एक ट्वीट किया है। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी जो कि हाल ही में हाउसफुल 4 का हिस्सा थीं।

साजिद नाडियाडवाला ने इसका ऐलान करते हुए लिखा है कि.. 'हम दोबारा पूजा हेगड़े का नाडियाडवाला ग्रैंडसन परिवार में स्वागत करते हैं, वो कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।'

pooja hegde, kabhi eid kabhi diwali, salman khan, sajid nadiadwala, पूजा हेगड़े, कभी ईद कभी दिवाली, सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला

बता दें कि इस फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं। काफी समय के बाद वो सलमान खान के साथ धमाका करने के लिए आ रहे हैं। सलमान खान की ये शानदार फिल्म 2021 के मौके पर रिलीज होनी है।

बात करें पूजा हेगड़े की तो उन्होने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदारो से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल सलमान खान इन फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X