..................... पूजा हेगड़े होंगी रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की अंगूर रीमेक सर्कस की हीरोइन | Pooja Hegde joins Ranveer Singh in Rohit Shetty's Angoor Remake Cirkus - Hindi Filmibeat

#Cirkus: रोहित शेट्टी की अंगूर रीमेक की कास्ट फाईनल, ये होंगी रणवीर सिंह की हीरोइन

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है और फिल्म के हीरो हैं रणवीर सिंह। फिल्म शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है और इस पर गुलज़ार पहले ही अंगूर नाम की फिल्म बना चुके हैं। अब अंगूर रीमेक की स्टारकास्ट भी तय हो चुकी है।

जहां रणवीर सिंह के नाम की अनाउंसमेंट पहले ही हो चुकी है वहीं पूजा हेगड़े ने भी एक ट्वीट के साथ रणवीर सिंह को सर्कस के सेट पर मिलने का वादा कर दिया है। पूजा ने अपनी और रणवीर की एक तस्वीर भी साथ में ट्वीट की।

pooja-hegde-joins-ranveer-singh-in-rohit-shetty-s-angoor-remake-cirkus

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ और वरूण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बात करें पूजा हेगड़े की तो उनके पास प्रभास स्टारर राधेश्याम भी है।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि सूर्यवंशी के बाद वो सिंघम 3 या गोलमाल 5 पर काम शुरू करेंगे। इसके अलावा उनके पास सत्ते पे सत्ता रीमेक भी थी। लेकिन फिलहाल तो उन्होंने अंगूर रीमेक के साथ धमाका करने की ठान ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X