#JustIn: ना कैटरीना, ना डेज़ी....सलमान खान की रेस 3 की हीरोइन नंबर 2 हैं.....
हाल ही में सलमान खान की रेस 3 की कास्टिंग को लेकर काफी धमाचौकड़ी मची हुई है। दरअसल फिल्म में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज़ फाइनल हो चुकी है वहीं दूसरी हीरोइन की अभी तलाश की जा रही है।
अब माना जा रहा है कि रेस 3 की दूसरी हीरोइन हैं ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो स्टार पूजा हेगड़े। अब ये आइडिया किसको, कहां से आया है पता नहीं।

लेकिन हां ये ज़रूर है कि सलमान खान की नज़र हमेशा नए टैलेंट पर रहती है। खासतौर से हीरोइनों पर। इनमें से कुछ के काम पर वो खासा ध्यान देते हैं और फिर ये हीरोइनें देर सवेर सलमान खान की फिल्म तक पहुंच जाती हैं।
अब इस लिस्ट में ताज़ा नाम शामिल हो गया है पूजा हेगड़े का। गौरतलब है कि पूजा साउथ में अच्छा खासा नाम हैं लेकिन बॉलीवुड में मोहनजोदड़ो के साथ उनका डेब्यू फ्लॉप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications