रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के लिए अक्षय कुमार ने चुन ली अपनी हीरोईन, नाम है...
रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी के लिए तैयारी करना शुरू कर चुके हैं। अब खबर है कि फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने अपनी हीरोइन भी चुन ली है। अक्षय ने फिल्म के लिए रोहित को पूजा हेगड़े का नाम सुझाया है। हालांकि फिल्म में पूजा का ज़्यादा बड़ा रोल नहीं है।
पूजा और अक्षय कुमार, साथ में हाउसफुल 4 में भी काम कर रहे हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों में पूजा, अक्षय कुमार से रोमांस करती दिखाई देंगी। वहीं अब सूर्यवंशी में भी उनकी एंट्री पक्की मानी जा रही है। पूजा ने मोहनजोदड़ो के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी।

गौरतलब है कि रजनीकांत स्टारर 2.0 के लिए भी अक्षय कुमार ने ही एमी जैक्सन का नाम सुझाया था। एमी ने अक्षय कुमार के साथ पहले ही सिंह इज़ ब्लिंग में काम किया था। अक्षय कुमार की फिल्मों में एक खास पैटर्न नज़र आया जो किसी ने नोटिस नहीं किया। और ये पैटर्न है बड़ा दिलचस्प या फिर यूं कहिए कि अक्षय के लिए लकी है।
दरअसल, अक्षय की हर फिल्म का फोकस खुद अक्षय रहे। और उनकी फिल्म की कहानी। इसके अलावा फिल्म में कोई दूसरा एंगल नहीं। यहां तक कि हीरोइन भी नहीं।
यकीन ना हो तो देखिए अक्षय का ये रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications