'मैं सलमान खान के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं, वो बिल्कुल फेक नहीं हैं'- पूजा हेगड़े ने किया कमेंट
पूजा हेगड़े न केवल बॉलीवुड में बल्कि तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी लगातार काम कर रही हैं। एक्ट्रेस बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिनकी शूटिंग लगातार जारी है। उनकी आने वाली फिल्मों में रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म सर्कस, सलमान खान के साथ भाईजान, प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म राधे श्याम, राम चरन के साथ आचार्य, अखिल अक्किनेनी के साथ मोस्ट एलिजिबल बैचलर और तमिल सुपरस्टार थलपति विजय के साथ थैलापैथी 65 शामिल है।

कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार लाइनअप है। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्मों में से 'भाईजान' पर बात करते हुए पूजा हेगड़े ने अपने को-स्टार सलमान खान की खूब तारीफ की।
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'भाईजान' को पहले 'कभी ईद कभी दिवाली' नाम दिया गया था, लेकिन विवादों से बचने के लिए नाम को बदल दिया गया। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। वहीं, सलमान, पूजा के अलावा फिल्म में आयुष शर्मा भी दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications