पूजा हेगड़े ने मुंबई में खरीदा एक लैविश अपार्टमेंट, बैक टू बैक 4 बड़ी फिल्मों में आएंगी नजर

पूजा हेगड़े इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बीच अभिनेत्री ने खुद को एक लैविश अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। यह पहला घर है जिसे अभिनेत्री ने अपने दम पर खरीदा है और वह स्वतंत्र रूप से इसमें रह रही है। यह घर पूजा हेगड़े के माता-पिता के घर के भी बेहद करीब है।

पूजा हेगड़े ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं जिसमें मिस इंडिया यूनिवर्स से लेकर इंडस्ट्री में कुछ बेहतरीन फिल्में देने और अब खुद के लिए बांद्रा में एक 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदने तक सब कुछ शामिल है।

Pooja Hegde

अभिनेत्री के करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "पूजा इस घर को अपने बेबी की तरह मानती हैं क्योंकि पूजा ने घर के हर पहलू में बहुत एफर्ट्स डाले हैं। डिजाइन करने से लेकर मटेरियल का चयन करना, हर दिन घर की निगरानी करना, उन्होंने सब किया है। भले ही वह बैक टू बैक शूट में व्यस्त थीं, लेकिन फिर भी वह अपने घर के काम को देखने के लिए एक दिन के ब्रेक में भी मुंबई के लिए आने की हर संभव कोशिश करती थी।"

"यह उनके लिए वास्तव में एक महान उपलब्धि है, पूरी तरह से एक नया सफर है", स्रोत ने कहा। पूजा हेगड़े जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ, सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दीवाली और सुपरस्टार प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म राधेश्याम में नज़र आएंगी जिसकी शानदार शुरुआत हो चुकी है।

पूजा हेगड़े ने काफी व्यस्त शेड्यूल के साथ नए साल की शुरुआत की है। वह कहती हैं,"मैं सेट पर काम करते हुए नए साल में एंट्री करते हुए खुश हूं। मैंने 3 जनवरी से राधेश्याम के लिए अगला शूट शेड्यूल शुरू कर दिया है जिसके बाद सर्कस की शूटिंग का रुख करूंगी। इसलिए, दोनों के बीच बिना किसी ब्रेक के, बैक टू बैक शूट लाइन-अप है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X