..................... ENT Live Updates- सलमान खान के साथ अफेयर की खबर पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी Pooja Hegde breaks silence on the news of affair with Salman Khan, Nysa Devgn gets trolled! - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates- सलमान खान के साथ अफेयर की खबर पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी, नीसा देवगन फिर हुईं ट्रोल!

ent live updates

हम रोजाना आपके लिए अलग अलग तरह की लेटेस्ट खबरें लेकर सामने आते हैं। काफी समय से सलमान खान और पूजा हेगड़े के अफेयर को लेकर खबरें हैं और इस वक्त अभिनेत्री ने इसपर रिएक्ट किया है। पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ अफेयर पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि,

''इस बारे में मैं क्या कहूं, ये गलत है और मैं सिंगल हूं। मैं सब पढ़ती रहती हैं, मैं अपने करियर पर फोकस कर रहीं हूं।'' जी हां, पूजा हेगड़े ने इस खबर से पूरी तरह इंकार कर दिया है। इसके अलावा अजय देवगन की बेटी एक बार फिर से स्पॉट हुई है और बॉडी लैंग्वेज के चलते बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि ये हमेशा ही नशे में रहती है। इस तरह की तमाल लेटेस्ट खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के लाइव ब्लॉग के इस पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 14, 2023 9:33 PM

    आलिया भट्ट ​​से अदिति राव हैदरी तक - ये टॉप 5 अभिनेत्री हैं जिन्हें देखने के लिए दर्शक बेसब्र हैं!

    यह एक महाकाव्य नाटक हो या एक प्यारा रोमांस, इन अभिनेत्रियों ने सभी शैलियों में भूमिकाएँ निभाई हैं। 2023 में कई प्रोजेक्ट अपनी तारीखों के जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, हम इन पांच अभिनेत्रियों को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के साथ-साथ ओटीटी पर उनके आकर्षण को देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

  • Apr 14, 2023 8:53 PM

    Priyanka Choudhary: प्रियंका ने पहना ऐसा डीप नेक ब्लाउज कि लोगों की नहीं हटी नजरें, अंकित ने भी किया कमेंट

    Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी आज के वक्त की सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं, आए दिन किसी ना किसी वजह से एक्ट्रेस लाइमलाइट में रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी शानदार फोटोज शेयर करने वाली प्रियंका ने फिर से सोशल मीडिया पर शिमरी लंहगे के साथ हैवी ब्लाउज की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के चलते अंकित गुप्ता की दोस्त चर्चा में आ गई हैं।

  • Apr 14, 2023 5:17 PM

    Krrish 4: राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कृष 4 को लेकर दिया अपडेट, फैंस को मिली बड़ी राहत

    Krrish 4: कृष फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार करने वाले फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि हाल ही में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया के जारिए से बड़ा अपडेट साझा किया है, सामने आ गया है कि कृष 4 जल्द ही सिनेमाघरों में आएंगी।

  • Apr 14, 2023 4:19 PM

    Mira Rajput: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिखाया अपना आलीशान महल, लग्जरी लाइफ को बारें में साझा की बातें

    Mira Rajput: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हमेशा ही फैंस के लिए कुछ ना कुछ ना शेयर करके लाइम लाइट में आ जाती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया के जारिए से मीरा ने अपने शानदार महल जैसे घर की तस्वीरें शेयर करके अपनी लग्जरी लाइफ के दर्शन कराएं हैं। आप भी देखिए इन तस्वीरों को।

  • Apr 14, 2023 3:20 PM

    KGF star yash: बस ड्राइवर का बेटा कैसे बन गया दुनिया का 'रॉकी भाई', KGF जी ही नहीं इन फिल्में से किया दिलों पर कब्जा

    KGF star yash: साउथ सुपरस्टार यश जिनको बहुचर्चित फिल्म केजीएफ के बाद दुनिया भर में एक अलग पहचान मिली है, और लाखों करोड़ो लोगों का प्यार भी मिला है। लेकिन किसी को इसके बारें में पता है कि कैसे एक बस ड्राइवर का बेटा दुनिया का रॉकी भाई बनकर आज हजारों लोगों के दिलों पर राज करने लगा है। तो आज हम आपको बताएंगे यश के बारें में खास बातें।

  • Apr 14, 2023 2:58 PM

    Sunny Leone की इस फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में होगा प्रीमियर, अनुराग कश्यप हैं निर्देशक

    ज़ी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स के बैनर तले आने वाली फिल्म 'कैनेडी' अनुराग कश्यप की एक पुलिस नोयर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक insomniac -पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लंबे समय से मरा हुआ समझा गया है, लेकिन वह अभी भी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहा है। फिल्म में राहुल भट और सनी लियोन मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात है कि इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के लिए चुना गया है।

  • Apr 14, 2023 2:44 PM

    केजीएफ 3 का ऐलान, उछल पड़े फैंस

    KGF: चैप्टर 2 की पहली एनिवर्सिरी पर मेकर्स केजीएफ के चैप्टर 3 का ऐलान कर दिया है। जी हां, इसको लेकर एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है जो कि कमाल का लग रहा है। होम्बले फिल्म्स ने ट्वीट किया, "सबसे शक्तिशाली व्यक्ति द्वारा निभाया गया सबसे शक्तिशाली वादा।"

  • Apr 14, 2023 1:41 PM

    Kangana Ranaut: असद के एनकाउंटर पर कंगना ने योगी के लिए लिखा, 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं...'

    Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है, हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में एक बार फिर कंगना अपने बयान के वजह से सुर्खियों में आ गई हैं क्योंकि कंगना ने असद के एनकाउंटर पर योगी की तारीफ करते हुए एक नोट लिखा है।

  • Apr 14, 2023 11:08 AM

    नीतू कपूर ने आलिया-रणबीर को शादी की सालगिरह पर ऐसे दी मुबारकबाद

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं और इस मौके पर नीतू कपूर ने उनको बधाई दी है। उन्होने लिखा, मेरे प्यारे लोगों, हैप्पी एनिवर्सिरी। मेरी धड़कर, मेरी दुआएं तुम्हारे साथ।'' नीतू कपूर की ये इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।

  • Apr 14, 2023 9:53 AM

    साइकिल में पतिदेव के साथ घूमती नजर आई नेहा धूपिया

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी अक्सर चर्चा में रहते हैं और कई बार देखा जाता है कि दोनों काफी मस्ती करते हैं। इस वक्त दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो नेहा अंगद बेदी के साथ साइकिल पर राइड आनंद लेती नजर आ रहीं हैं।

  • Apr 14, 2023 9:50 AM

    सिर्फ एक कपड़ा लपेटकर बाहर आ गईं तेजस्वी प्रकाश, घूर घूरकर देखते रहे करण कुंद्रा!

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते हैं और कई बार एक्ट्रेस इतनी बोल्ड हो जाती हैं कि लोगों की नजरें उनपर से नहीं हटती हैँ। इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा के साथ पोज दे रहीं हैं लेकिन अपने कपड़ों की वजह से उनको काफी खरी खोटी सुननी पड़़ी है। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ने इस दौरान काफी अजीबोगरीब ड्रेस पहनी थी जिसको देखकर लग रहा था उन्होने सिर्फ एक कपड़ा लपेटा हुआ है। तेजस्वी की ड्रेस को देखकर आप समझ जाएंगे कि सिर्फ एक कपड़ा लपेटकर वो घर से बाहर निकलीं हैं और बार बार करण कुंद्रा उनको देखते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X