'किसी का भाई किसी की जान' के सेट पर सेलिब्रेट हुआ Pooja Hegde का बर्थडे, Video में दिखे सलमान खान, वेंकटेश

By Filmibeat Desk
pooja-hegde-birthday-celebration-on-the-sets-of-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-with-salman-khan-venkatesh

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अब तक फैंस ने सिर्फ सलमान खान का लुक देखा था, वहीं अब सेट से पूजा हेगड़े का जन्मदिन सेलिब्रेट करते पूरे टीम की वीडियो बाहर आई है। इस वीडियो में पूरे टीम को एक साथ कैप्चर किया गया है।

हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर उन पलों को कैद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान और दग्गुबाती वेंकटेश और जगपति बाबू, पूजा हेगड़े का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी को जन्मदिन का गाना गाते हुए देखा गया है, इस दौरान सभी अन्य कलाकारों को एक साथ अच्छा समय बिताते हुए देखा जा सकता है। जबकि, अब हम सभी ने शानदार कास्ट को देख लिया है, ऐसे में अब इस चीज ने उन सभी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों के उत्साह बढ़ा दिया है।

किसी का भाई किसी की जान, फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश ने एक विशाल पैन इंडियन एन्सेम्बल कास्ट के साथ मुख्य भूमिका निभाई है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

यह सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है और इसमें वे सभी मसाला होने का वादा किया गया है, जो सलमान खान की फिल्म में होने की उम्मीद होती है, जैसे की एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और इमोशन। फिल्म 30 दिसंबर को न्यू ईयर के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X