पूजा पर स्वयं को साबित करने का दबाव
अभिनेत्री पूजा चोपड़ा एक बार फिर फिल्मकार विपुल शाह के साथ काम करने जा रही हैं। वह उनकी आगामी फिल्म 'रूप नगर के चीते' में अभिनय करेंगी। अभिनेत्री का कहना है कि वह खुश हैं, लेकिन स्वयं को साबित करने का दबाव भी है। पूजा इससे पूर्व शाह के साथ 'कमांडो' में काम कर चुकी हैं।
पूजा ने आईएएनएस को बताया, "हां, बहुत उत्साहित हूं और यह अच्छी बात है कि विपुल शाह सरीखे फिल्मकार दोबारा मुझे लेना चाहते हैं। मैं झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन मैं दबाव में हूं। उन्होंने मुझे दूसरा मौका दिया और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगी।"
फिल्म का निर्देशन विहान सूर्यवंशी और निर्माण शाह कर रहे हैं। 'रूप नगर के चीते' में पूजा अलग अवतार में दिखेंगी।
अभिनेत्री ने कहा, "फिल्म 4 जनवरी को प्रदर्शित होनी है। यह 'कमांडो' से जुदा है। यह दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है।"
उन्होंने कहा, "फिल्म में मेरा रूप भी बेहद जुदा है। मैं दिल्ली की बेहद खुली सोच वाली लड़की की भूमिका निभा रही हूं। इसलिए बेहद रोमांचित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












