'कमांडो 2' की तैयारी कर रही हैं पूजा चोपड़ा
अभिनेत्री पूजा चोपड़ा इन दिनों मार-धाड़ वाली फिल्में देख रहीं हैं। आने वाली फिल्म 'कमांडो 2' में भूमिका के लिए निर्माता ने उन्हें तैयारी करने को कहा है।
फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने पूर्व मिस इंडिया पूजा चोपड़ा को मार-धाड़ वाली 150 फिल्मों की सूची दी है, ताकि वह उनको देखकर अपनी भूमिका की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकें।
पूजा ने कहा, "विपुल सर चाहते हैं कि इन फिल्मों को देखकर मैं अभिनय की बारीकियां सीखूं क्योंकि यदि मुझे देखने के लिए फिल्म चुनने को कहा जाए तो मैं रोमांटिक फिल्में देखना ही पसंद करूंगी।"
उन्होंने कहा, "मैंने अपने प्रशिक्षण की शुरुआत कर दी है। अभी मैंने 'मिल्क' और 'द हेल्प' फिल्में देखी हैं।"
पूजा ने मार-धाड़ से भरपूर फिल्म 'कमांडो' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता विद्युत जामवाल फिल्म में उनके सहकलाकार थे।


Click it and Unblock the Notifications












