Exclusive- क्या कमांडो 2 से पूजा चोपड़ा होंगी आउट!
विपुल शाह की फिल्म कमांडो को दर्शकों ने बहुत सराहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई और हिट फिल्मों में अपना नाम शामिल किया। विद्युत जामवाल को तो लोगों ने खासतौर पर बहुत पसंद किया और साथ ही उन्हें अक्षय कुमार से भी बेहतर एक्शन हीरो का टैग दिया गया।
अब कमांडो 2 की स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से तैयार है और फिल्म में फिर से विद्युत जामवाल ही मेन लीड में हैं। लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा को इस बार रिप्लेस किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार कमांडो 2 की पूरी स्क्रिप्ट बदल गयी है और पहली फिल्म से दूसरी फिल्म का कोई कनेक्शन नहीं है। इसीलिये फिल्म की हीरोइन भी नयी चुनी जा सकती है।
पिछले साल ये खबर आई थी कि पूजा चोपड़ा की तबियत खराब होने के चलते कमांडो 2 और रुप नगर के चीते फिल्मों की शूटिंग लेट हो रही है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार "कमांडो 2 की शूटिंग इसलिये लेट हुई क्योंकि फिल्म की कहानी का काम पूरा नहीं हुआ था"
"जबकि रुप नगर के चीते की शूटिंग देर से होने के पीछे वजह थी कि उसकी स्टारकास्ट फाइनलाइज करने में देर हो रही थी।"


Click it and Unblock the Notifications












