रितिक-रणबीर से इश्क करना चाहती हैं पूजा चोपड़ा
अपने आप को रितिक-रणबीर की दिवानी बताने वाली पूजा ने कहा कि वहदोनों ही कलाकारों की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके लिए वह दिन बेहद खुशी का दिन होगा जिस दिन उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।
पूजा ने स्वीकारा कि वह अति महत्वाकांक्षी हैं और उनका परिवार उनसे इस समय आराम करने को कह रहा है। पूजा ने कहा, "मेरे ख्याल से मैं बहुत ज्यादा अभिलाषी हूं और सब कुछ करना चाहती हूं। मेरा परिवार कहता है कि मैं अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी हूं..मैं घर पर दो मिनट भी खाली नहीं बैठ सकती।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे घर पर 10 मिनट भी बैठना पसंद नहीं है और परिवार मुझे आराम करने को कहता है।" फिलहाल वह 'कमांडो 2' और विपुल शाह की अगली फिल्म के लिए कमर कस रही हैं।
वैसे इससे पहले पूजा ने कहा था कि उनमें फिट रहने की एक सनक है। वह कहती हैं कि वह तंदुरुस्त काया पर इठलाने वालों की प्रशंसक हैं।फिल्म उद्योग में संजय दत्त और सलमान जैसे शख्स हैं जिन्होंने स्वस्थ रहने का चलन शुरू किया। आज वरुण धवन और सिद्धार्थ (मल्होत्रा) यह कर रहे हैं और मैं तंदुरुस्त काया रखने वाले लोगों की प्रशंसक हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












