'शराबी' की भूमिका में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस..पढ़िए पूरी खबर
पूजा भट्ट एक बार फिर शराब पीने लगी हैं। पढ़िए विस्तार में
90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पूजा भट्ट भले ही एक्टिंग छोड़कर डायरेक्शन और प्रोडक्शन में आ गईं लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही।उन्होंने कई अच्छी फिल्में की हैं लेकिन तवज्जो डायरेक्श को दिया। आखिर बार पूजा भट्ट 2001 में Everybody say i am fine में नजर आई थीं।
अच्छी खबर ये है कि पूजा भट्ट एक बार फिर एक्टिंग करते नजर आएंगी। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने। ज्यादातर रोमांटिंक फिल्मों में नजर आने वाली पूजा भट्ट अब शराबी पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी।

जी हां लगभग 16 सालों बाद पूजा भट्ट अभिषेक बरुआ की डेब्यू नॉवेल सिटी ऑफ डेथ में नजर आएंगी जिसमें उनकी भूमिका एक शराबी पुलिस की होगी।पूजा भट्ट ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि वो सीबीआई से निकाली हुई ऑफिसर का किरदार निभाएंगी जो बाद में पूरी तरह शराब में डूब जाती है।
पूजा ने इस बारे में कहा कि "मेरे दोस्त नारायण नियोगी (कैबरे के डायरेक्टर) ने इसका सुझाव दिया। मैं खुद भी इस किरदार को निभाना चाह रही थी।मेरे लिए ज्यादा शॉक की बात ये ही कि मेरी जिंदगी में एक्टिंग अब प्राथमिकता नहीं
रह गई है। मैंने अपने पापा को कॉल किया और उन्होंने कहा कि मुझे आगे बढ़ना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications