सेट पर इस एक्टर के साथ बदतमीजी करती थीं पूजा भट्ट? दहशत इतनी की अल्लाह से करता था ये दुआ!

Muzammil Ibrahim On Pooja Bhatt- पूजा भट्ट का करियर भले ही इतना लंबा ना रहा हो लेकिन अक्सर वो किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा बन ही जाती हैं। इस वक्त उनको लेकर एक एक्टर ने काफी चौकाने वाला खुलासा किया है।
एक्टर का कहना है कि पूजा भट्ट उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करती थीं। जी हां, ये एक्टर इतना डर चुका था कि अल्लाह से दुआ करने लगा था कि पूजा भट्ट से उसको बचाएं। दरअसल एक फिल्म बनी थी जिसका नाम धोखा था।
इस फिल्म को पूजा भट्ट ने निर्देशित किया था। फिल्म के एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने इसको लेकर राज खोला है। इस फिल्म में मुजम्मिल के साथ तुलिप जोशी थी लीड रोल में नजर आईं थीं। सालों के बाद मुजम्मिल का दर्द छलका है।
मुझे अनप्रोफेशनल कहा..
मुजम्मिल इब्राहिम ने पूजा भट्ट को लेकर ढेरों बातें बताईं थीं। उनका कहना है कि सेट पर वो बेहद बदतमीजी से बात करती थीं और मुझे एक बार उन्होने अनप्रोफेशनल कहा था। उनकी भाषा और तरीका काफी बुरा होता था। मुजम्मिल का कहना है कि, इसीलिए मैने राज 2 नहीं की थी क्योंकि मुझे वहां इस तरह का सम्मान नहीं मिल रहा था जो कि बतौर सुपरमॉडल मुझे मिला करता था। हालांकि एक बार महेश भट्ट ने ये सब देखा था और पूजा भट्ट से ऐसा ना करने के लिए कहा था। मुजम्मिल ने ये भी कहा कि वो अल्लाह से दुआ करते थे कि उनका सामना पूजा भट्ट से ना हो। अब उनका ये दर्द छलका है और लोग हैरान हैं कि पूजा भट्ट ऐसा करती थीं।
18 साल पहले बनी थी फिल्म
धोखा की बात करें तो फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म को वो सफलता नहीं मिली थी लेकिन मुजम्मिल के काम को काफी सराहा गया था। पूजा भट्ट की बात करें तो वो पूरी तरह से इस इंडस्ट्री से गायब हो चुकी है। कुछ समय पहले वो बिग बॉस का हिस्सा बनी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











