'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं पूजा भट्ट, राहुल गांधी के साथ 10 किलोमीटर चलीं पैदल, देंखे PICS और Video

pooja-bhatt-walks-with-rahul-gandhi-for-bharat-jodo-yatra-in-hyderabad-see-pics-and-video

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' हैदराबाद पहुंच चुकी है। जहां 2 नवंबर को एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें उन्हें राहुल गांधी के साथ पैदल चलते देखा जा सकता है। वो कांग्रेस के अन्य सदस्यों से हाथ मिलाते हुई भी दिखीं। पूजा भट्ट कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया- "हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है, हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।"

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। सभी राज्यों से गुजरने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

पूजा भट्ट के इस मुहिम से जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। यात्रा से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पूजा भट्ट इस यात्रा में साढ़े दस किलोमीटर पैदल चलीं। सोशल मीडिया पर लोग इस मुहिम में शामिल होने को लेकर काफी तारीफ भी कर रहे हैं और हिम्मत की दाद दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "शायद आपको देखकर दूसरे सेलेब्स भी हिम्मत करेंगे..", वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-"more power to you"..

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर भी हमेशा मुखर रही हैं। फिल्मों की बात करें तो हाल ही में पूजा भट्ट फिल्म 'चुप' में सनी देओल और दुलकर सलमान के साथ नजर आई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X