सनी लियोन के बाद अब एलेना को लांच करेंगी पूजा भट्ट
मुंबई। भट्ट कैंप की फिल्में अपनी बोल्ड स्क्रिप्ट के कारण हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। पूजा भट्ट ने सनी लियोन को बॉलीवुड में लांच कर जमकर सुर्खियां बटोरी। अब पूजा अपने आने वाली फिल्म 'बैड' में एलेना शेव को लांच करने जा रही हैं। जिसके कारण उनकी देश विदेश में चर्चा हो रही है। एलेना इस प्रोजेक्ट से काफी खुश हैं। एलेना इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कि अपने हॉट लुक्स और मनमोहक सुंदरता से रणदीप को अपनी आरे आकर्षित करेंगी।
एलेना ने फिल्म के अपने को-स्टार रणदीप हूडा के बारे में कहा कि रणदीप काफी चार्मिंग और इम्प्रेसिव हैं। वह टैलेंट और स्माटनेस का मिश्रण है। पहले आयी फिल्मों में उनकी परफार्मेंस को सराहा गया है। एलेना के अनुसार पूजा और उनकी टीम ने मेरी पूरी मदद की जिससे कि मुझे घर जैसा माहौल मिल सके।
रणदीप हूडा भट्ट कैंप के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। रणदीप के बारे में कहा जाता है कि उन्होने भट्ट कैंप से इमरान हाशमी को बाहर कर दिया। इमरान को भी भट्ट कैंप की फिल्म 'मर्डर' से सुर्खियां मिली थी और आज वह बॉलीवुड के कई सफल अभिनेताओं में से एक मानें जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
