पूजा भट्ट का चौंकाने वाला ट्वीट- दर्द दूर करने के लिए लेते हैं ड्रग्स, क्या किसी को परवाह है?
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री के बाद से ही ड्रग्स का मामला सामने आया। इसे लेकर रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के साथ कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है। ऐसे में एक बार फिर से बॅालीवुड में ड्रग्स का कनेक्शन एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस पूरे मामले को लेकर कई स्टार्स ने अपनी राय रखी है।
इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हो रहा है, पूजा भट्ट का। पूजा भट्ट ने ड्रग्स को लेकर नया ट्वीट किया है। जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। पूजा भट्ट ने सवाल उठाया है कि क्या किसी को भी ड्रग उपभोक्ताओं की दुर्दशा और कठिनाइयों के बारे में पता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि क्या कोई ऐसे लोगों की परवाह करता है, जो समाज के अंतिम हाशिये पर रहते हैं, ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं कि पूजा भट्ट ने क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications