टूटा 11 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं पूजा भट्ट
एक्ट्रेस और निर्माता पूजा भट्ट ने आखिरकार अपने 11 साल के रिश्ते को तोड़ने का फैसला ले लिया। पूजा और उनके पति मनीष मखिजा 11 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। यह जानकारी खुद पूजा भट्ट ने ट्विटर के जरीए दी है।

पूजा भट्ट ने ट्वीट किया, जो हमारी परवाह करते हैं और जो नहीं करते है, उन्हें बताना चाहती हूं कि मेरे पति मुन्ना और मैंने 11 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है। हमारे अलगाव को सौहार्दपूर्ण कह सकते हैं और हम एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।
इतना ही नहीं, पूजा ने टि्वटर पर जानकारी देने का भी कारण बताया। उन्होंने लिखा कि, हम दोनों पब्लिक डोमेन है। हमारे दोस्त, शुभचिंतकों और शत्रु अटकलें लगा सकते हैं।
आपको बता दें, निर्देशक महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट और मनीष ने साल 2003 में गोवा में शादी की थी। ये दोनों फिल्म पाप की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। मनीष पेशे से वीजे हैं और मुंबई में एक रेस्त्रां के मालिक हैं। उन्हें चैनल वी के शो 'द उधम सिंह शो' से शोहरत मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications