..................... Pooja Bhatt searching actress for Cabaret - Hindi Filmibeat

'कैबरे' के लिए हीरोइन खोज रहीं पूजा भट्ट

By Ians

मुंबई। फिल्म निर्माता पूजा भट्ट अपनी अगली फिल्म 'कैबरे' के लिए अभिनेत्री को साइन करने की हड़बड़ी में बिल्कुल नहीं दिख रही हैं। वे कहती हैं कि अभिनय को लेकर जुनूनी और नृत्य की समझ रखने वाली नवांगतुक ही इसका हिस्सा होगी। फिल्म में पुरुष मुख्य भूमिका में अभिनेता रणदीप हुडा का होना तय है। वहीं नायिका की तलाश जारी है।

'कैबरे' के जरिए कौस्तव नारायन नियोगी अपने निर्देशन का श्रीगणेश कर रहे हैं। पूजा ने बताया, "हां, अभिनेत्री के लिए तलाश अभी जारी है। 'कैबरे' विशेष फिल्म है और इसके लिए एक खास अभिनेत्री की ही दरकार है। जो अभिनय के साथ-साथ नृत्य भी जानती हो और इन दोनों का सम्मिश्रण कम ही मिलता है।"

Pooja Bhatt

इस दौरान पूजा ने लेखिका शगुफ्ता की भी प्रशंसा की। शगुफ्ता ने भट्ट बैनर के साथ 'वो लम्हे', 'मर्डर 2', 'राज 3' और 'आशिकी 2' फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X