पूजा के फेवर में ट्विटर फैन्स

पूजा भट्ट ने ट्वीट किया मैंने एक पॉर्न स्टार को इंसान समझा और उसे बॉलीवुड में एंट्री दिलाई। अब बाकी बॉलीवुड उसे लेकर ऑब्जेक्ट करने के लिए पूरी तरह से फ्री है जैसा कि वो हमेशा से करते आए हैं। इसके बाद जब लोगों ने पूजा भट्ट को सन्नी लियोन और उनकी बाकी फिल्मों में वल्गैरिटी को लेकर ट्वीट किया तो पूजा ने सबसे नाराज होकर ट्वीट किया अगर आप किसी महिला को ट्विटर वगैरह पर गालियां सुनते, और टार्गेट होते देख इग्नोर करते हैं तो आप सड़क पर भी किसी महिला के साथ होते अत्याचार को भी इग्नोर करेंगे।
पूजा भट्ट ने कहा कि जब एंटरटेनमेंट का जन्म हुआ उससे पहले भी दुनिया में रेप होते थे। लोगों को रेप करना बंद करना होगा। कोई एक्सक्यूज नहीं चलेगा। पूजा भट्ट के इस स्टेटमेंट को लेकर उनके कई फैन्स ने भी ट्वीट किया और उनका साथ दिया। पूजा भट्ट ने कहा कि ट्विटर और बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी महिलाओं को टार्गेट किया जाता है और लोग इसे देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। अगर रेप को रोकना है तो यहीं से रोकना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











