'उसने नीचे कुछ नहीं पहना था..' नेकेड फोटोशूट को लेकर मचा था बवाल, अब एक्ट्रेस ने खोल दिया राज
Pooja Bhatt On Naked Photoshoot: अभिनेत्रियों के करियर में कई ऐसे फोटोशूट्स होते हैं जो कि चर्चा में रहते हैं और कई तो विवादों में आ जाते हैं। आज ऐसी ही एक अदाकारा के फोटोशूट को लेकर चर्चा हो रही है जिसने शरीर पर पेंट करवाकर फोटोशूट करवाया था।

कहा जाता है कि इस दौरान अभिनेत्री नेकेड थीं और सिर्फ पेंट से ही अपने शरीर को ढंका था। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर बात की है। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट हैं।
पूजा अपने दौर में काफी चर्चा में रहती थीं और पिता के साथ लिप लॉक वाले फोटोशूट के बाद काफी ट्रोल की गईं थीं। आलिया ने एक बार बताया था कि कई लोगों को ये लगता है कि वो पूजा भट्ट और महेश भट्ट की बेटी हैं। पेंट वाली फोटो को लेकर पूजा भट्ट ने राज खोला है और कहा है कि वो नेकेड नहीं थीं।
मैं नेकेड नहीं थी..
पूजा भट्ट ने इस दौरान एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था और और अपनी बॉडी को पेंट रंग दिया था। ये एक कवर के लिए फोटोशूट था जो कि डेमी मूर के मशहूर वैनिटी फेयर कवर से प्रेरित था। इन तस्वीरों ने सामने आकर बवाल काट दिया था और जमकर हंगामा मचाया था, लेकिन अब पूजा कहती हैं कि फोटोशूट के पीछे उनका मकसद कभी भी विवाद खड़ा करना नहीं था। पूजा भट्ट ने खुलकर कहा, ''मैं तस्वीर में नेकेड नहीं थी। डेमी मूर के कवर परे 'बर्थडे सूट' का जिक्र था, जिसका मतलब था कि पेंट के नीचे वह नेकेड थीं। मैं नहीं थी। मैंने अंडरवियर पहना हुआ था क्योंकि हम जानते थे कि सीमा रेखा कहाँ है और हमने उसे पार न करने का फैसला किया।''
पूजा भट्ट के इस खुलासे के बाद लोग लगातार उनके उस फोटोशूट को सर्च कर रहे हैं। बता दें कि पूजा भट्ट काफी कम अपने परिवार के साथ नजर आती हैं। पूजा भट्ट के सगे भाई ने भी कुछ साल पहले आलिया को पूजा से कम बताया था। काफी समय से पूजा भट्ट किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं। फिलहाल आप देखिए ये फो टोशूट जिसको लेकर विवाद हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications

