मैं CAA का साथ दूंगी तो मेरा खुद के घर का बंटवारा हो जाएगा - पूजा भट्ट
एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने हाल ही में CAA के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार ने इस देश को एकजुट कर दिया। स्टूडेंट्स ने हमें बताया है कि आवाज़ उठानी कितनी ज़रूरी है। वहीं उन्होंने लोगों से भी इस कानून का खुलकर विरोध करने के लिए कहा है।
पूजा का कहना है कि अगर मैं इस कानून का समर्थन करूंगी तो मेरा खुद का घर बंट जाएगा। गौरतलब है कि पूजा भट्ट के परिवार में हर धर्म के लोग हैं।

पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड CAA के मुद्दे पर दो भागों में बंटा हुआ दिखाई दिया। कुछ लोग इस कानून का समर्थन करते दिखाई दिए और सरकार के साथ खड़े रहे।
वहीं ज़्यादातर लोगों ने इस कानून का जमकर विरोध किया। अनुराग कश्यप से लेकर अनुभव सिन्हा और स्वानंद किरकिरे से लेकर स्वरा भास्कर तक धरने पर बैठे दिखाई दिए थे।
वहीं पूजा भट्ट भी इसी मुद्दे पर काफी समय से बोलती हुई दिखाई दीं। इस इवेंट में पूजा सहित कई लोगों ने एक मेमोरंडम जमा किया जहां उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर जवाब भी मांगा है।


Click it and Unblock the Notifications












