'वो मेरी जिंदगी के जादुई पल थे..' बॉबी देओल के साथ अफेयर के दिनों को लेकर क्या बोल गईं पूजा भट्ट?
Pooja Bhatt Bobby Deol: बॉबी देओल इस वक्त अपने करियर के पीक पर हैं और एक बार फिर से वापसी करने के बाद उनका नाम लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। पहले वो बड़े बालों वाला बॉबी और अब विलेन बॉबी।

दोनों काफी अलग हैं लेकिन मकसद सिर्फ फैंस को एंटरटेन करना है। बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के पहले उनका नाम किसी और के साथ जुड़ता था।
जी हां, बॉबी देओल का अभिनेत्री पूजा भट्ट से अफेयर था और ये बात पूरी इंडस्ट्री जानती है। अब कई सालों के बाद बॉबी देओल से अपने संबंध को लेकर पूजा भट्ट ने बात की है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है।
पूजा भट्ट ने क्या कहा?
अभिनेत्री इस दौरान विकी लालवानी से बात कर रहीं थीं और इस बातचीत में कई मुद्दों पर बात हुई थी। जैसे ही उनके सामने बॉबी देओल की बात हुई तो अभिनेत्री ने बिना किसी झिझक के उनके रिश्ते को स्वीकार किया। पूजा भट्ट से पूछा गया था कि क्या वो बॉबी देओल से प्यार करती थीं तो उन्होंने खुलकर कहा, "बिल्कुल। इसमें ऐसा क्या है जिससे प्यार ना हो?" इसी के बाद पूजा भट्ट ने अपने दिनों को याद किया और कहा, "वह मेरे जीवन का एक जादुई दौर था, और वह एक जादुई इंसान थे जिनके साथ रहना बहुत सुखद था।" हालांकि पूजा भट्ट ने बॉबी देओल के साथ ब्रेकअप के कारणों पर बात करने से इंकार कर दिया। बता दें कि पूजा भट्ट पुरानी बातों को दोहराना नहीं चाहती थीं। पूजा काफी सुंदर अदाकारा थीं और उस वक्त लोग उनकी एक झलक को लिए परेशान रहते थे।
एनिमल की तारीफ
पूजा भट्ट ने बॉबी देओल के करियर को लेकर खुलकर बात की और कहा कि वो उनके लिए खुश हैं। एनिमल में उनका अभिनय बेहद शानदार था। इसके अलावा पूजा भट्ट ने बॉबी देओल के करियर की वापसी को लेकर भी प्रशंसा की।


Click it and Unblock the Notifications
