पूजा भट्ट की बेटी हैं आलिया भट्ट ? इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी और कहा, "ऐसी घटिया सोच.."

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने आलिया भट्ट के अपनी बेटी होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, पूजा ने इन अफवाहों को 'मूर्खतापूर्ण' बताया और कहा कि यह लगभग एक फैशन की तरह बन गया है जहां लोग किसी अन्य व्यक्ति के रिश्ते के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं।
इंटरव्यू में, जब पूजा से पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि ऐसी अफवाह थी कि आलिया भट्ट उनकी बेटी हैं? तो पूजा ने तुरंत कहा कि वह इसे मूर्खतापूर्ण मानती हैं। जब होस्ट ने खुलासा किया कि आलिया ने इस अफवाह को हास्यास्पद और बकवास कहा था। तो पूजा ने कहा, ये अफवाहें इतनी बकवास हैं कि इसका जवाब देना भी मेरी गरिमा के खिलाफ है।
हमारे देश में ये बहुत पुरानी चीज है
पूजा ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि इन बातों से उस इंसान के बारे में ज्यादा पता चलता है, जो ऐसी बातें करता है। और हमारे देश में तो ये बहुत पुरानी चीज है। किसी के अपनी बेटी के साथ या भाभी के साथ या अपनी बहन के साथ या किसी भी महिला के साथ रिश्ते के बारे में बात करना शुरू कर दो। तो अब आप इस पर कैसे रिएक्ट करोगे? क्या उस चीज को रिस्पॉन्ड करने में कोई गरिमा है? यह बहुत ही घटिया है।"
इन अफवाहों पर आलिया भट्ट ने भी कॉफी विद करण के एक एपिसोड में रिएक्शन दिया था, जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। आलिया भट्ट पूजा की सौतेली बहन और महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। पूजा भट्ट को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था। वह शो के फाइनलिस्ट में से एक थीं।


Click it and Unblock the Notifications











