लॉकडाउन में शराब, पूजा भट्ट का दर्दनाक खुलासा- मैंने 3 साल से शराब नहीं पी, इस बीमारी को जज मत करो
लॉकडाउन में शराब की दुकान खुलने पर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने के साथ कई स्टार्स और आम लोगों ने इसे गलत ठहराते हुए अपना रिएक्शन दिया है। लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ने के कारण सरकार की तरफ से शराब की दुकान खोलने की छूट दी गई थी। ऐसे में सोमवार को शराब की दुकान के बाहर बिना किसी सावधानी के लोग शराब के लिए लंबी कतार लगाते हुए दिखाई दिए।
इसे लेकर अब पूजा भट्ट ने अपना रिएक्शन दिया है। पूजा ने बैक टू बैक कई ट्वीट करके ये समझाने की कोशिश की है कि जो लोग शराब खरीद रहे हैं या पी रहे हैं उन पर किसी भी तरह का कमेंट नहीं करना चाहिए। पूजा ने लिखा कि मैंने 3 साल से शराब को हाथ नहीं लगाया। शुक्र है कि मैं इसके लिए अपनी जान को खतरे में नहीं डाल रही हूं।

ये एक बीमारी है। उन्हें सबके साथ की जरूरत है। इस वक्त माहौल परेशानी भरा है। आपको बता दें कि पूजा भट्ट भी शराब पीने की लत से काफी परेशान हो गई थीं। यहां पढ़िए पूरी खबर।


Click it and Unblock the Notifications











