पिता पर डाक्यूमेंट्री बनाएंगी पूजा भट्ट
पूजा भटट् अपने पिता और फिल्मकार महेश भट्ट के जीवन पर एक वृत्तचित्र का निर्माण करना चाहती है।
कहा जाता है कि पूजा का अपने पिता के साथ काफी मजबूत रिश्ता है। पूजा अपने जीवन में अपने पिता के आदर्शो का पालन करती आई है। अपनी जिंदगी के हर महत्वपूर्ण फैसले में पिता का सहमति जरूर लेती है।
वे अपनी पिता की जिंदगी से इतनी प्रभावित है उन पर फिल्म बनाकर कुछ अनुठा करना चाहती है। पूजा चाहती है कि उनके पिता के व्यक्त्त्वि के अनछुए पहलुओं को लोगों के सामने लाएं।


Click it and Unblock the Notifications