..................... Pooja Plans Dil hai Ki Manta Nahi remake, जिस्म के बाद अब दिल है कि मानता नहीं रीमेक बनाएंगी पूजा भट्ट - Hindi Filmibeat

जिस्म के बाद अब दिल है कि मानता नहीं रीमेक बनाएंगी पूजा भट्ट

Pooja Bhatt
बिपाशा बासु और जॉन अब्राहम की 'जिस्म' के रीमेक के बाद अब निर्देशक पूजा भट्ट अपनी सुपरहिट फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। पूजा इस फिल्म में अपनी बहन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुख्य भूमिकाओं में लेना चाहती हैं।

पूजा भट्ट अपनी इस प्लैनिंग के बारे में बताते हुए कहती हैं मैं आलिया और रणबीर कपूर के साथ अपनी फिल्म दिल है कि मानता नहीं का रिमेक बनाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि अगर कोई और है जो फिल्म में मरी जगह ले सकता है तो वो आलिया है। और जहां तक आमिर के किरदार का सवाल है तो मुझे लगता है रणबीर ही सबसे अच्छी च्वाइस हो सकते हैं।

"मैं कबसे ये सपना देख रही थी। ये मेरा सपना है कि मैं इन दोनों को कास्ट करूं।" पूजा भट्ट की जिस्म की रीमेक 'जिस्म 2' काफी सफल रही है। और सन्नी लियोन के चलते फिल्म को काफी हाइप भी मिला है। पूजा अपनी 'जिस्म 2' की सफलता से काफी खुश हैं और अब वो महेश भट्ट की 1991 रिलीज सुपरहिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं का रीमेक बनाने की सोच रही हैं। इस फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पूजा ने एक अमीर शिपिंग टाइकून अनुपम खेर की बेटी का किरदार निभाया था और आमिर ने एक रिपोर्टर का किरदार निभाया था।

आलिया फिल्हाल करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं और उनकी फिल्म के पोस्टर को देख कर पूजा भट्ट काफी खुश हैं। आलिया के बारे में बताते हुए कहा "आलिया बेहतरीन हैं। हम बहुत खुश हैं कि कि आलिया स्टूडेंट ऑफ दि ईयर जैसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हूं। हमने फिल्म के ट्रेलर देखा है और ये बहुत ही बेहतरीन है। आलिया बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उसके पोस्टर्स देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे नये स्टार का जन्म हुआ हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X